अपराधदेश

मासूम बच्ची से रेप: माता-पिता खेत में कर रहे थे काम, चीखें सुन पहुंचे तो लहूलुहान मिली बेटी…

जोधपुर : बालेसर के पास एक गांव में 30 साल के एक युवक ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मासूम के माता पिता पास ही खेत में काम कर रहे थे। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वे वहां पहुंचे तो हक्के-बक्के रह गए। मासूम लहूलुहान थी और दर्द से चीख रही थी। इस बीच आरोपी फरार हो गया।

बालेसर पुलिस थाने के ASI गोपिकिशन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मासूम के पिता ने मामला दर्ज कराया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह और उसकी पत्नी घर के सामने खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान उनकी चार साल की बेटी घर के सामने चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान हमारा एक रिश्तेदार घर आया और मासूम को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई, लेकिन ट्रैक्टर पर टेप चलने के कारण बच्ची की आवाज सुनाई नहीं दी। पिता ने बताया कि पहले तो उन्हें ट्रैक्टर पर आवाज सुनाई नहीं दी, लेकिन जब ट्रैक्टर घर की ओर घुमाया तो बेटी के चीखने की आवाजें आई। जिस पर वह दौड़कर मौके पर पहुंचा जहां बेटी लहूलुहान मिली वह जोर जोर से चिल्ला रही थी

आरोपी धक्का देकर भागा

माता-पिता बच्ची को देखकर सन्न रह गए। पास में ही उनका रिश्तेदार आरोपी भी खड़ा था। मासूम के पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का मारकर भाग गया। इसके बाद माता-पिता मासूम को लेकर बालेसर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया गया।

पुलिस गहनता से जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी राजूराम चौधरी और थाना प्रभारी समरवीर सिंह के निर्देशन में एएसआई गोपीकिशन सिंह राजपुरोहित जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और बच्ची को जोधपुर भेजकर एक टीम को गांव भेजकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का घर मासूम के घर से करीब एक किमी दूर है। रात को वह घर जाकर सो गया जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button