chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

प्रेम संबंध में विवाद के चलते युवती की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 17.04.2026 को थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की संदिग्ध मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कार्तिक राम साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी देंगरापार जिला बालोद द्वारा अपनी परिचित युनेश्वरी वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी खैरागढ़ को पुलगांव स्थित किराये के कमरे से सुभाष नगर पद्मनाभपुर स्थित अपने किराये के कमरे में लाया गया था।

दोनों के मध्य प्रेम संबंध को लेकर संदेह एवं विवाद होने पर आरोपी द्वारा युवती का गला दबाकर हत्या करना पाया गया। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

▪️ घटना का कारण : प्रेम संबंध में संदेह एवं आपसी विवाद

▪️ घटनास्थल : किराये का मकान, सुभाष नगर, पद्मनाभपुर, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम : 1. कार्तिक राम साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी देंगरापार जिला बालोद

▪️ जप्त सामग्री : मामले में आवश्यक भौतिक साक्ष्य जप्त

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर के पुलिस स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं साक्ष्य संकलन में प्रभावी भूमिका निभाई गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत विवाद या तनाव की स्थिति में कानून को हाथ में न लें तथा तत्काल पुलिस से संपर्क करें। विवादों का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से ही करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button