chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों को नंदिनी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, शराब व मोटर सायकल जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 21.04.2026 को थाना नंदिनी नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल से अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री हेतु जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा माईनिंग चौक, ग्राम पोटिया मोड़ मेन रोड अहिवारा में घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना नाम राहुल बंजारे एवं विजय बंजारे निवासी ग्राम गिरहोला बताया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध देशी मदिरा शराब एवं मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री करना

▪️ घटनास्थल : माईनिंग चौक, ग्राम पोटिया मोड़ मेन रोड अहिवारा, थाना नंदिनी नगर क्षेत्र

▪️ आरोपी का विवरण :

1. राहुल बंजारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

2. विजय बंजारे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गिरहोला, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग

▪️ जप्ती सामग्री :

1. 60 पौवा देशी मदिरा शराब (कीमती 6,000 रुपये)

2. एक मोटर सायकल (कीमती 25,000 रुपये)

कुल कीमती 31,000 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button