chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

स्वदेशी जागरण हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स का बस्तर दौरा सफल…

भिलाई। स्वदेशी के प्रचार-प्रसार एवं स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ बस्तर संभाग के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर एवं दंतेवाड़ा में व्यापारियों एवं आमजनों के बीच पहुंचकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।

इस दौरे में श्री अजय भसीन के साथ माननीय श्री सुधीर दाते जी ( क्षेत्रीय समन्यवक व क्षेत्रीय संयोजक ,स्वदेशी जागरण मंच ),डॉ सुमित दास(संभागीय प्रमुख स्वालम्बन केंद्र ),शंकर सचदेव (मीडिया प्रभारी स्वदेशी जागरण मंच),चिन्ना राव (स्वालम्बन केंद्र भिलाई) उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान आयोजित बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में अजय भसीन ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग न केवल स्थानीय उद्योगों को मजबूती देता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और ग्राहकों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

विभिन्न व्यापारिक संगठनों से भेंट कर माननीय सुधीर दाते जी ने स्वदेशी उत्पादों के प्रचार, स्थानीय बाजारों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष चर्चा की। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने स्वदेशी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

चेम्बर द्वारा इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रखने की बात कही गई, ताकि “हर घर स्वदेशी, हर युवा उद्यमी” का संकल्प साकार हो सके। इस दौरे में कांकेर ,कोंडागांव, जगदलपुर व दंतेवाड़ा में उपस्थित व्यापारियों व उपस्थित जनमानस में उत्साह व उमंग देखी गई। यह दौरा एक मील का पत्थर साबित होगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button