अन्‍यअपराधदेश

नाबालिग छात्रा से दरिंदगी, बलात्कार के बाद डराने के लिए ब्लेड से किये वार…

चंदौली. उत्तर प्रदेश में कक्षा नौवीं की छात्रा के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है. नाबालिग का अपहरण कर पहले तो दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया इसके बाद उसके शरीर पर ब्लेड से वार किये गए. नाबालिग छात्रा का आरोप है कि जिस घर में उसको रखा गया था उसमें महिलाएं भी थीं. युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ मारपीट भी की गई है साथ ही डराने के लिए ब्लेड से उसके शरीर पर जगह-जगह काटा भी गया है. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया है.

घटना के 24 घंटे बाद अब तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़ित छात्रा की मां ने बताया कि दो जनवरी की शाम उसकी बड़ी पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ गांव में खरी व चुन्नी खरीदने गई थी. इसी बीच गांव का बदमाश युवक उसकी बड़ी पुत्री को मुंह दबाकर अपने साथ ले गया. कुछ देर बाद सभी बच्चे घर वापस आ गये. पीड़िता की छोटी बहन ने परिजनों को बताया कि दीदी को कोई अपने साथ ले गया है. इसके बाद परिवार वालों ने छात्रा की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका. अगले दिन यानी तीन जनवरी को छोटी पुत्री की निशानदेही पर किसी प्रकार घर के लोगों ने आरोपी युवक के घर से छात्रा को बरामद किया.

परिजनों ने बताया कि उन्होंने स्थानीय चौकी के साथ-साथ 112 को भी मामले की सूचना दी थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे. मीडिया के पहुंचने के बाद मामला बढ़ा तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता के परिवार का आरोप है कि आरोपी ने 15 वर्षीय नाबालिग के साथ ना सिर्फ रेप किया है बल्कि उसको डराने के लिए उसे ब्लेड से जगह-जगह शरीर पर काटा भी है, जिसके निशान उसके शरीर पर मौजूद हैं. मीडिया के सामने जब पीड़िता ने यह बयान दिया तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button