chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

दुर्ग पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही ज़ारी,ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार, नगदी एवं मोबाइल जप्त…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 17.04.2026 को थाना वैशालीनगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जवाहर नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति द्वारा कल्याण एवं राजधानी नामक सट्टा गेम में अंकों पर रुपये का दांव लगाकर सट्टा खेला एवं खिलाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित, उम्र 48 वर्ष, निवासी दीपनगर, थाना वैशालीनगर, दुर्ग बताया। आरोपी द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालन करना एवं अन्य व्यक्तियों से संपर्क कर लेनदेन करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद राशि एवं सट्टा संबंधित डिजिटल साक्ष्य जप्त किए गए।

मामले में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा खेलना एवं खिलाना

▪️ घटनास्थल : जवाहर नगर पुलिया के पास, थाना वैशालीनगर, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम : 1. संजय कुमार प्रसाद उर्फ पंडित, उम्र 48 वर्ष, निवासी दीपनगर, थाना वैशालीनगर, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग मोबाइल (वन प्लस)
2. 01 नग मोबाइल (रेडमी)
3. नगद रकम 17,000/- रुपये
4. कुल जुमला संपत्ति लगभग 46,000/- रुपये
5. सट्टा लेनदेन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना वैशालीनगर के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा, सउनि रमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक कपिल चौधरी एवं आरक्षक रवि कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button