छत्तीसगढ़भिलाई

कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में ‘सुरक्षा जागरूकता सप्ताह’ एवं सुरक्षा प्रदर्शनी का शुभारंभ

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ&सीसीडी) में 10 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आयोजित किए जा रहे “सुरक्षा जागरूकता सप्ताह एवं सुरक्षा प्रदर्शनी” का शुभारंभ किया गया। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सतपथी तथा मुख्य महाप्रबंधक (सीओ&सीसीडी) तुलाराम बेहेरा ने सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। इसके साथ ही अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सुरक्षा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रभारी (आई-कोल, कोक एवं एच एंड आर) झगर सिंह, महाप्रबंधक (एसईडी), विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि, ओए प्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थायी एवं संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के दौरान विशिष्ट अतिथियों द्वारा सुरक्षा विषयों पर आधारित छह प्रदर्शनी स्टॉलों का भी उद्घाटन किया गया।

इन सभी स्टॉलों का प्रस्तुतीकरण विभाग के संविदा कर्मियों द्वारा किया गया। इनमें हरि शंकर द्वारा मटेरियल हैंडलिंग, टी. कृष्णा राव द्वारा ऊंचाई पर कार्य (वर्किंग एट हाइट), आशिम अहमद द्वारा गैस सिलेंडरों का सुरक्षित भंडारण एवं संचालन, सुदर्शन तांडी द्वारा सीमित स्थान सुरक्षा एवं रेस्क्यू, असीम खान द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) तथा सोहम घोष द्वारा विद्युत सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यस्थल सुरक्षा विषयों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की संकल्पना एवं समन्वय एस. मेषराम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महिला संविदा कर्मियों के बीच सुरक्षा विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक कलाकृतियों के माध्यम से सुरक्षा का महत्व दर्शाया। प्रतियोगिता में श्रीमती दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीमती मीरा देवांगन तथा श्रीमती सत्तो बाई को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान मिला।

इस अवसर पर अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में समंता राय तथा महाप्रबंधक (एसईडी) श्रीमती यू. वी. सुभद्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान कई कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सुरक्षा गीत एवं नारों का प्रस्तुतीकरण किया।
अपने संबोधन में शीर्ष प्रबंधन ने कार्यस्थल पर सक्रिय जोखिम पहचान को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा “विजन 360 डिग्री” की अवधारणा को अपनाने का आह्वान किया, जिसमें कार्यस्थल पर छह दिशाओं से संभावित खतरों को समझते हुए संगठन के सामूहिक लक्ष्य “मिशन-जीरो हार्म” को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया।

सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी, टूल बॉक्स टॉक, अग्निशमन प्रदर्शन, फुल बॉडी हार्नेस डेमो, निबंध प्रतियोगिता, स्पॉट द हैजर्ड्स, नाटक, गीत, नारे, कविता, क्विज, वाद-विवाद तथा जीवन रक्षक तकनीक (सीपीआर एवं फर्स्ट एड) पर कार्यशाला सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों तथा विभिन्न कार्यों में संभावित जोखिमों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित फोटो गैलरी भी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य महाप्रबंधक (सीओ&सीसीडी) तुलाराम बेहेरा ने अतिथियों के साथ फोटो गैलरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा) देबदत्त सतपथी ने सभी कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कला के माध्यम से स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है और कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में उप सुरक्षा अधिकारी (सीओ&सीसीडी) बी. सी. मंडल ने विभाग के युवा सदस्यों डी. दाऊ, रवि कुमार सिकारवार, आशुतोष प्रधान, संतोष पराशर, विकास कुमार, आनंद खरात एवं प्रवीण शर्मा सहित पीआरडी, कैंटीन सेवाओं और कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों के अथक प्रयासों की सराहना की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button