छत्तीसगढ़रायपुर

बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर साधा निशाना…

“न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी” : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा और तेजस्वी यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।”

जनता ने बार-बार किया राहुल गांधी को नकारा

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहले भी बिहार का बंटाधार कर चुके हैं और भविष्य में भी वही करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता तीन बार राहुल गांधी को नकार चुकी है और आगे भी नकारेगी।

तुष्टिकरण की राजनीति पर हमला

उन्होंने आगे कहा कि यह तथाकथित वोट अधिकार यात्रा वास्तव में तुष्टिकरण की राजनीति है। यह यात्रा जनता के अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि राहुल गांधी को स्थापित करने का प्रयास है।

राहुल-तेजस्वी की जोड़ी पर सवाल

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी का इतिहास ही विफलताओं से भरा हुआ है। जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button