
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दुर्ग। थाना वैशाली नगर पुलिस ने होटल सेंटर प्वाइंट के मैनेजर पर बियर की बोतल से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को महज़ कुछ घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
म्यूजिक सिस्टम की आवाज़ पर विवाद से बढ़ा मामला
घटना 16 अगस्त 2025 की है। सद्भावना चौक के पास स्थित चिल्ली पेपर बार और होटल सेंटर प्वाइंट में आरोपी विशु साहू अपने दोस्तों के साथ शराब पीने और खाना खाने गया था।
आरोपी ने बार कर्मचारी से कई बार म्यूजिक की आवाज़ बढ़ाने की मांग की, लेकिन जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह होटल मैनेजर नंदन सिंह के पास गया। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोपी ने बियर की बोतल से मैनेजर के सिर पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही थाना वैशाली नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हमलावर के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस पूछताछ में आरोपी विशु साहू निवासी कृष्णा नगर, गणेश चौक, सुपेला भिलाई ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि केवल म्यूजिक सिस्टम की आवाज़ न बढ़ाने पर उसने गुस्से में आकर यह हमला किया।
आरोपी जेल भेजा गया
17 अगस्त 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




