
भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने किया सम्मान
भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से पूर्व राज्यमंत्री बदरूद्दीन कुरैशी का 79वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
जन्मदिन समारोह में एसोसिएशन के कई वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से —
-
संरक्षक: महेंद्र सिंह
-
अध्यक्ष: इंद्रजीत सिंह छोटू
-
कार्यकारिणी अध्यक्ष: अनिल चौधरी
-
महासचिव: मलकित सिंह लल्लू
-
कोषाध्यक्ष: जोगा राव
इसके अलावा सुनील चौधरी, पंकज सिंह, शहनवाज़ कुरैशी, सोम सिंह, यश सिंह, निर्मल सिंह, यशराज सिंह, यशदीप सिंह, पीताम्बर, गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, वाजिद अंसारी, रमन पारस, मोहम्मद लैक, पंकज शर्मा, सुनील यादव, ललित यादव, हर्ष शर्मा, रिज्जू सिंह, कमलेश्वर सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर सभी ने पूर्व राज्यमंत्री बदरूद्दीन कुरैशी के समाज सेवा और जनहित में किए गए योगदान की सराहना की। उपस्थित सदस्यों ने उनके स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की मंगलकामनाएं की और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा करते रहने की उम्मीद जताई।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




