
डीएमएफ से 17.62 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति
दुर्ग / जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा और कुम्हारी में उच्च प्राथमिकता के कार्याें के लिए 17.62 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिला खनिज संस्थान न्यास प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष कलेक्टर अभिजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम-2015 के नियम 12 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उक्त स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा में एप्रोच रोड निर्माण, पेवर ब्लाक एवं कांक्रीट कार्य और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उन्नयन हेतु 10 लाख 59 हजार रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में एप्रोच रोड निर्माण, पेवर ब्लाक एवं कांक्रीट कार्य और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उन्नयन हेतु 07 लाख 03 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कार्य एजेंसी सी.जी.एम.एस.सी. लिमिटेड, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दुर्ग निर्माण कार्य का दायित्व सौंपा गया है। कार्य एजेंसी को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गए है। एप्रोच रोड बनने से लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में सुविधाए होगी। वही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के उन्नयन से बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेगी।
भिलाई महिला समाज के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन 04 अगस्त को…
भिलाई – अंचल की प्रमुख सशक्त और दृढनिश्चयी महिला संगठन “भिलाई महिला समाज” 04 अगस्त, 2025 को अपना 68 वां स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर पर सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कलामंदिर में अपरान्ह 3.00 बजे से एक इन्द्र धनुषी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।
समारोह में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ लवली शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ लवली शर्मा के सम्बोधन के साथ ही भिलाई महिला समाज की महासचिव व उपाध्यक्षगण भी महिला समाज की सदस्यों को संबोधित करेंगी।
इस दौरान वर्ष भर की गतिविधियों का विवरण देने के साथ ही महिला समाज की विभिन्न उत्पादक इकाईयों के सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। इसमें नारी-सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका, लोकनृत्य आदि आकर्षण के प्रमुख केन्द्र रहेंगे।
संयंत्र की स्थापना के बाद से ही इस क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से गठित भिलाई महिला समाज, प्रतिवर्ष 4 अगस्त को अपना स्थापना दिवस समारोह आयोजित करती है। अंचल की ये प्रमुख महिला संगठन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये अनेक उत्पादक इकाईयों का संचालन करती है। इसके अतिरिक्त भिलाई महिला समाज द्वारा सेक्टर-6 में समृद्धि पेट्रोल पंप का संचालन भी किया जाता है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




