छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

जिले में अब तक 505.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

दुर्ग / जिले में 1 जून 2025 से 30 जुलाई 2025 तक 505.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 640.2 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 390.7 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है।

इसके अलावा तहसील बोरी में 473.6 मिमी, तहसील अहिवारा में 599.6 मिमी, तहसील भिलाई-3 में 432.2 मिमी और तहसील दुर्ग में 493.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 30 जुलाई 2025 को तहसील दुर्ग में 3.4 मिमी, तहसील धमधा में 0.0 मिमी, तहसील पाटन में 35.1 मिमी, तहसील बोरी में 12.0 मिमी, तहसील भिलाई 3 में 9.6 मिमी और तहसील अहिवारा में 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य

दुर्ग / प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के अंतर्गत मछली पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों, समितियों एवं समूहों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

मछली पालन विभाग की उप संचालक श्रीमती सीमा चंद्रवंशी ने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) यानी च्वाईस सेंटर के माध्यम से की जायेगी। मछली पालन, मत्स्याखेट या मछली बिकी जैसे कार्यों में संलग्न सभी व्यक्तियों को इस पोर्टल पर व्यक्तिगत रूप् से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना होगा।

जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों हेतु विदाई समारोह का आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जुलाई 2025 माह में कुल 91 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनमें खदान बिरादरी के सदस्यों सहित 14 कार्यपालक व 77 गैर-कार्यपालक शामिल हैं। जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों हेतु विदाई समारोह का आयोजन इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में किया जायेगा

वहीं गैर-कार्यपालकों को भिलाई निवास में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी जाएगी। सेवानिवृत्त होने वाले कार्यपालकों में शामिल हैं- मुख्य महाप्रबंधक राजीव कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक सुधीर सोरते, महाप्रबंधक सेवाराम जटरेले, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.नोहर सिंह ठाकुर, महाप्रबंधक श्याम नारायण सिंह, उप महाप्रबंधक सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक मोहम्मद आरिफ खान, सहायक महाप्रबंधक मृदुल कुमार श्रीवास्तव, सहायक महाप्रबंधक राजिल कुमार रणदीवे, सहायक महाप्रबंधक दीपांकर कुमार मजुमदार, सहायक महाप्रबंधक राज कुमार शुक्ला, सहायक महाप्रबंधक जीएमवी पद्मिनी कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक बीरेंद्र कुमार सिंह तथा उप प्रबंधक अनिल कुमार फुले।

समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशकों तथा वरिष्ट अधिकारियों द्वारा कार्यपालकों तथा गैर-कार्यपालक को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा तथा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की ओर से उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button