
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन क्षेत्र में जनजनित बिमारियों से बचाव हेतु सार्वजनिक एवं निजी कुंओं में ब्लीचिंग पाउडर का घोल डाला जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का अमला डेंगू, मलेरिया के रोकथाम हेतु पानी मिश्रित टेमिफास तथा रूके हुए पानी में जला आयल का छिड़काव किया जा रहा है।
साथ ही मच्छर उन्मूलन टीम वार्डो में जाकर घरो के कुलर, गमले, पानी की टंकियों की जांच कर रहे है और पानी मिश्रित टेमिफास, मैलाथियान का छिड़काव किया जा रहा है।
जिससे बरसात के समय फैलने वाले बिमारियों की रोकथाम किया जा सके। नागरिको को भी पानी छानकर भरने एवं उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बिमारी के लक्षण दिखने पर नजदीकी शासकीय अस्पताल में जाकर जांच कराने समझाइस दी जा रही है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




