छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव का औचक निरीक्षण…

दुर्ग / जिले के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्राप्त पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और वितरण की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज पुलगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित समग्र शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र पाण्डेय एवं प्राचार्य से पाठ्यपुस्तक वितरण संबंधी जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने शिक्षकों से पाठ्यक्रम की प्रगति, कक्षा संचालन की प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी ली।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यालय में सभी विद्यार्थियों तक पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति समय पर और सुनिश्चित रूप से की जाए।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button