छत्तीसगढ़दुर्ग

डबल इंजन की सरकार में दुर्ग का हो रहा विकास- गजेन्द्र यादव…

दुर्ग। दुर्ग शहर के चहुँमुखी विकास को नई गति प्रदान करने राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने आज फिर एक बड़ी सौगात दी है। विधायक गजेन्द्र यादव की दूरदर्शी सोच और सतत प्रयासों के फलस्वरूप दुर्ग को 2 नई फोरलेन सड़कों के साथ ही एक अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग ज़ोन बनेगा तथा अब सिकोला नाला के लंबित मांग भी पूरी हो जाएगी।

इन कार्यों की स्वीकृति से दुर्ग विकास के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगा। 5 कार्यों के लिए कुल ₹38.95 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक गजेन्द्र यादव ने शासन से ₹38 करोड़ की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दुर्ग की जनता और पूरे भाजपा कार्यकर्त्ताओ की ओर से आभार जताते हुए कहा की दुर्ग अब तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

विधायक गजेन्द्र यादव के द्वारा निरंतर जनसंपर्क और जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा करने सतत कार्यरत है, बजट में उनके द्वारा दुर्ग की जनता को सुविधा और सहूलियत देने की गई मांग पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति शासन एवं जनता के विश्वास के प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में स्थित न.नि. दुर्ग को मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, अधोसंरचना मद एवं सेंट्रल लाईब्रेरी योजना अंतर्गत राज्य बजट में विकास कार्यों हेतु विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति का पत्र उपमुख्यमंत्री ने प्रदान किया।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की बजट में स्वीकृत कार्य हेतु अधोसंरचना मद से साईंस कालेज के पास जी.ई. रोड से स्टेशन रोड निर्माण कार्य हेतु 5 करोड़ 50 लाख और सिकोला नाला निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़, नगरोत्थान मद में स्टेशन रोड से शहीद चौक तक 800 मी. फोरलेन निर्माण हेतु 9 करोड़ 75 लाख और राजेन्द्र पार्क चौक से शहीद चौक होते हुए।

आईएमए चौक तक चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण हेतु 9 करोड़ 27 लाख, इसी प्रकार सेंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन परिसर 500 सीटर हेतु 11 करोड़ 42 लाख इस तरह कुल 38 करोड़ 95 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

विकास कार्य अधोसंरचना की नींव है –

विधायक श्री यादव ने कहा कि यह स्वीकृति केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि दुर्ग की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत अधोसंरचना की नींव है। शिक्षा, यातायात और नगरीय व्यवस्था के क्षेत्र में यह पहल दुर्ग को प्रदेश के अग्रणी शहरों में स्थान दिलाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button