छत्तीसगढ़दुर्ग

पानी निकासी और एप्रोच सड़क बनाने विधायक गजेन्द्र यादव मैदान में उतरे पीडब्लूडी की टीम के साथ 4 वार्ड का निरीक्षण…

दुर्ग। शहर के जनसमस्याओं के समाधान के लिए आज सुबह शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने चार वार्डों का निरीक्षण किया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस मॉर्निंग विजिट में वे रायपुर नाका, पुलिस लाइन, गांधी चौक, पद्मनाभपुर एवं पोटिया चौक पहुंचे, जहाँ उन्होंने पीडब्लूडी की इंजीनियरिंग टीम के साथ मिलकर बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्याओं और ट्रैफिक दबाव को लेकर गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव के सुशासन में दुर्ग के विकास में कोई कमी नहीं होगी दुर्ग का समग्र विकास करने हम लगातार कार्यरत है।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति से बचने के लिए नालियों की व्यापक सफाई एवं छोटी नालियों को बड़ी नालियों से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके। इसके साथ ही, नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा देने के उद्देश्य से एप्रोच सड़कों का निर्माण कर उन्हें मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने सभी वार्डों में वृहद स्तर पर सीमेंटीकरण सड़क बनाने कार्य जारी है।

दुर्ग जिला मुख्यालय होने के कारण यहाँ पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है। इसे ध्यान में रखते हुए विधायक ने ट्रैफिक दबाव कम करने हेतु विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद संजय अग्रवाल, गुलाब वर्मा, देवनारायण तांडी, श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button