छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सशक्त ऐप के माध्यम से चोरी की मोटर सायकल बरामद…

दुर्ग। क्षेत्र मे हो रहे वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये चोरी गये वाहनो के माल मुल्जिम पतासाजी के संबंध मे दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही किया गया | प्रार्थी मनीष रंगारी पिता देवदास रंगारी उम्र 19 साल साकिन, बिड़ी कालोनी ,गौतम नगर ,उरला जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 23.05.2025 को थाना भिलाई नगर उपस्थित कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.2025 को जब वह अपने घर से काम करने के लिये श्री नाथ पाव भाजी सिविक सेंटर में आया था।

करीबन शाम 05.00 बजे अपनी वाहन को श्री नाथ पाव भाजी सिविक सेंटर के पीछे में रख कर काम करने दुकान में चला गया था,करीबन 10.00 बजे वापस घर जाने के लिये देखा तो जिस स्थान पर प्रार्थी अपनी वाहन को खड़ी किया था वहां उनका मोटर सायकल नही था।

कोई अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थी का मोटर सायकल स्प्लेंडर प्लस क्र. CG 07 BW 9546 कीमती 15,000 रुपये को चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 227/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर माल मुल्जिम का पतासाजी किया गया जो आज दिनांक 11.07.2025 को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल को बेचने की फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रहे है।

जिसकी सूचना पर जाकर तस्दीक कर संदेहियों को हिरासत मे लेकर थाना लाकर पुछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया जिसमे आरोपी तुलेश्वर निर्मलकर के द्वारा माह मई मे श्रीनाथ पाव भाजी के पास से मोटर सायकल चोरी करना बताया एवं बेचने के लिये अपने दोस्त गुलशन कुमार साहू को देना बताया जिस पर मामले मे धारा 317(5) बीएनएस. जोड़ी गयी है।

चोरी गयी मशरुका मोटर सायकल को आरोपी गुलशन कुमार साहू के निशानदेही पर जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के समय सदर मे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button