छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

धनोरा में दुर्ग विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया…..

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर, धनोरा में दुर्ग विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन इस कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा सम्मिलित होकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना के साथ किया गया।

इस अवसर पर कक्षा पहली छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया और शाला गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर उन्हें शिक्षा के नए पथ पर शुभकामनाएं दी
साथ ही सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई,साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समग्र शिक्षा योजना अन्तर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरण किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी बच्चों पलकों गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा आज शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे अभाव के बावजूद भी मेरिट में स्थान बनाते हैं इस गुरु जनों के बदौलत ही है प्राइवेट स्कूलों में बच्चे बड़ी-बड़ी फीस देकर पढ़ाई करते हैं सरकारी स्कूल के बच्चे भी उसकी बराबरी करते हुए अच्छा परिणाम लाते हैं

शासकीय स्कूल में बच्चे अनुशासित और संस्कारवान मेहनती,होते है आज कल स्कूल कॉलेज में बेटियों की संख्या दिखाई देती है यह सब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सफल क्रियान्वयन का परिणाम है आजकल बेटियां ज्यादा पढ़ाई लिखाई कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है आगे श्री बघेल ने कहा आज हमें बेटा पढ़ाओ बेटा बचाओ अभियान भी चलना होगा जिससे हमारे बेटे बेटी के बराबार पढ़ाई लिखाई कर आगे बढ़ सके ।जिससे संतुलन बना रहा है साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षा रोपण के लिए लोगो को जागरूक किया

साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा आज का दिन बहुत अच्छा है आज हम सब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे है एक पृथ्वी एक स्वास्थ के लिए योग ज़रूरी हैं

आप सभी से निवेदन है कि योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं 16 जून से छत्तीसगढ में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है. बच्चों में शैक्षणिक प्रगति के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही अधोसंरचना का विकास किया जा रहा है..मन में उत्साह, उमंग लिए घर से पहली बार स्कूल जा रहे बच्चे हो या गर्मी की छुट्टी बिता कर आगे की कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी.

आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीदें सभी को होती है. सरकार और अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो. सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए *छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों की शुरूआती शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही उनके आगे की शिक्षा के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं…

आगे श्री चंद्राकर ने कहा माननीय विष्णुदेव जी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर सम्भव सहायता करने को तत्पर हैं युक्तियुक्तकरण के तहत् सभी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था किया जा रहा है हर बच्चे का अधिकार है कि उसको अच्छी शिक्षा मिले इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।

इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने सभा को संबोधित करते कहा मैं जब भी स्कूलीय कार्यक्रम में आता हूँ तो मेरे पुराने दिन याद आ जाते हैं मुझे शिक्षक के रूप में काम करने का अवसर मिला और अच्छा काम किया उसके बदौलत मुझे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया गया ,बच्चों को सबसे पहले घर में शिक्षा मिलती है उसके बाद विद्यालय में गुरुजनों से शिक्षा मिलती है। मेरे प्यारे बच्चों आप सभी को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है दिन रात मेहनत करो सफलता आपकी कदम चूमेगी आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

समग्र शिक्षा अंतर्गत इन दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण कुमारी साहू, गीतशु, तृप्ति यादव , धारणी साहू, भूमिका मांडवी, राहुल साहू, मंजू साहू, कु किरण पटेल, धरमपाल यादव, तेजस्वी साहू, सोमेश साहू, शीलत दिल्लीवार अभिशेष साहू, वेणुका यादव को प्रदान किया

सरस्वती नि :शुल्क सायकल वितरण योजन अंतर्गत कक्षा नवमी के छात्र कु. चांदनी रात्रे , योगिता देशलहरे, साक्षी ठाकुर जाह्नवी टंडन, रश्मि मार्कण्डे, सीजल देशलहरे, गीतिका साहू, नोमीका, पटेल, मानवी टंडन ,स्नेहा रात्रे को प्रदान किया गया.।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, सुश्री प्रिया साहू, जितेन्द्र यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, उपाध्यक्ष कमलेश हिरवानी, वैशालीनगर विधायक प्रतिनिधि जामवाल सिद्दिकी, जनपद सदस्य जितेन्द्र टंडन, धनोरा सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे, हनोदा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी साहू, खमरिया सरपंच श्रीमती दुलारी देशलहरे, संयुक्त संचालक आर.एल. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला मिशन समन्वयक सुरेंद्र पांडे, बीईओ श्रीमती राजेश्वरी चंद्राकर, बीआरसी श्रवण सिन्हा, प्राचार्य श्रीमती मिलीका गजपाल, पालकगण एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button