छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम सम्पन्न…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 18 जून 2025 को कक्षा 9वीं एवं 11वीं के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन समारोह (शाला प्रवेशोत्सव) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (शिक्षा) श्रीमती शिखा दुबे थीं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से उप-प्रबंधक (टीएसडी-शिक्षा) श्रीमती विभा रानी कटियार एवं श्री अशोक सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों की सहभागिता रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती शिखा दुबे ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छात्रों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि “अपने आपको किसी से कम न समझें, अपनी क्षमताओं का विकास करें, तो सफलता अवश्य आपके कदम चूमेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्र आज से ही अपने लक्ष्य को स्पष्ट कर लेंगे, तो उसे पाने की दिशा में उनकी यात्रा और भी सशक्त होगी।

शिक्षकों से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने का आग्रह करते हुए उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भिलाई विद्यालय में प्रवेश के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर भिलाई विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की गत वर्ष की शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों का विस्तारपूर्वक परिचय कराया।

साथ ही अभिभावकों और छात्रों को विद्यालय के नियमों एवं अनुशासन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “एक छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और शिक्षक दोनों की सजग भागीदारी आवश्यक है।” कार्यक्रम के दौरान गत वर्ष विभिन्न कक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों का परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वंदना सोनवाने ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button