छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

नगर निगम भिलाई में 22 अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियो को पहली ट्रेनिंग दी गई…

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 22 नये कर्मचारियो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। ये वे कर्मचारी है, जिनके पिता/माता या सगे संबंधी निगम भिलाई में नियमित कर्मचारी थे। उनके परिवार के भरण-भोषण के लिए छत्तीसढ़ शासन द्वारा उन कर्मचारियो के आश्रितो को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री जी द्वारा उन्हे अपने हाथो से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्तमान में कर्मचारियो की आवश्यकता को देखते हुए उन्हे विभिन्न विभागो में पदस्थ किया जायेगा। आज स्थापना अधीक्षक रीता चतुर्वेदी द्वारा सभी कर्मचारियो को लेकर विभागो में जाकर सभी से परिचय कराया गया।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर संबंधित कर्मचारियो को पहले विभागीय ट्रेनिंग दी जा रही है। जिससे उन्हे पता चल सके नगर निगम भिलाई में क्या-क्या कार्य होता है। कौन-कौन से विभाग है, किस प्रकार से दायित्वो का निर्वहन किया जाता है। इससे उनका कार्य के प्रति मनोबल बढेगा, वास्तविकता का ज्ञात होगा।

इसके पूर्व अनुकंपा नियुक्ति में नियुक्त कर्मचारियो को सीधे विभागो में पदस्थ करने का परंपरा रहा है। विभाग में ही विभाग से संबंधित जानकारी मिलती थी। इससे अन्य विभागो के बारे में अनिभिग्य रहते थे। अभी उन्हे संपत्तिकर, राजस्व, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, डाटा सेंटर, लेखाविभाग, जोन कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, काउंटर, लोक सेवा गारंटी आदि से संबंधित विभागीय अधिकारियो द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

महापौर नीरज पाल ने इसको अच्छी पहल बताये है, नगर निगम की कार्य प्रणाली बहुत बड़ी है। यहां जन्म से लेकर मृत्यु तक के कार्यो के लिए आवश्यकता पड़ते ही रहती है। जो निगम क्षेत्र में रहेगा उसे निगम से कार्य पड़ना ही है। इससे नागरिको को भी फायदा होगा, कर्मचारी सहजदा पूर्वक अनुभव के साथ कार्यो को संपादित कर सकेगें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button