छत्तीसगढ़दुर्ग

गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास…

दुर्ग / जिला मुख्यालय में गरिमामय गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। सहायक कलेक्टर एम. भार्गव ने पूर्वाभ्यास के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।

मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन व ध्वजारोहण का अभ्यास के साथ ही कलेक्टर और एसपी के साथ परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आकाश में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया।

इस अवसर पर एडीएम अरविन्द एक्का, जिला पंचायत के सीइओ बीके दुबे, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम एच.एस. मिरी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी सुरेन्द्र पाण्डेय सहित पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button