छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

सडक सुरक्षा माह के सोलहवें दिन यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालको का चालान कर हेलमेट वितरण किया गया…

दुर्ग :- जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात ) के मार्ग दर्शन एवं सतानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में आम नागरिको और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। 

जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सडक सुरक्षा माह के सोलहवें दिन आज दिनांक को नेहरू नगर चौक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), सुश्री ऋचा मिश्रा की उपस्थिति में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले दो पहिया वाहन चालको को रोककर सर्व प्रथम हेलमेट की उपयोगिता बताते हुए।

उन्हें समझाईस दी गई कि अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगायें साथ ही ऐसे वाहन चालको का मोटर व्हीकल एक्ट की धारा बिना हेलमेट के तहत कार्यवाही हेलमेट वितरण किया गया और भविष्य में सदैव हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चलाने हेतु अपील की गई। साथ ही हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को यातायात नियम के ग्लोगन लिखे हुए टी शर्ट, कैप एवं की रिंग देकर ऐसे वाहन चालको सम्मानित किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, सतांनंद विध्यराज एवं सहायक उप निरीक्षक राजमणी सिंह द्वारा यातायात मुख्यालय नेहरू नगर में लिण्डे कंपनी के भारी वाहन चालको को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तत्पश्चात यातायात पुलिस दुर्ग एवं लिण्डे कंपनी द्वारा यातायात कार्यालय नेहरू नगर से गुरूद्वारा चौक होते हुए नेहरू नगर तक हाथो में यातायात बैनर लिये, यातायात संबंधी नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान लिण्डे कंपनी के गंगन प्रीत सिंह, बुधेश्वर लेंका, अमरनाथ, देआशिस मितरा, सहबाज अलि, अतुल मिश्रा, राजेन्द्र यादव, सतीश मंगल, सौविक तथा लिण्डे कंपनी के वाहन चालक एवं यातायात के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button