छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

हर घर लहराया तिरंगा: उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने किया ध्वजारोहण, फिर निकाली रैली, देशभक्ति का दिखा गजब जोश…

भिलाई। आजादी के महापर्व का शानदार सेलिब्रेशन भिलाई के वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में भी देखने को मिला। यहां हर घर तिरंगा लहराया गया। वहीं स्कूल-कॉलेज के अलावा जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह शामिल हुए।

आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया और उनकी जीवनगाथा के बारे में बताया गया। दया सिंह ने कहा कि, आज हम खुली हवा में खुलकर सांस इसलिए ले पा रहे हैं क्योंकि हमारे पूर्वजों ने हमें आजादी दिलाई। लाखों वीरों ने अपने प्राण का न्यौछावर कर दिया। हमें उनकी कुर्बानी याद होनी चाहिए।

जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ-साथ अन्य कई कार्यक्रम हुए। वहीं आखिरी में वार्ड में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। दया सिंह ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। खुर्सीपार के वार्ड 44, 45, 46, 47, 48 और 49 तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीत के साथ क्रतिकारी सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, शुकदेव, राज गुरु के बलिदान को याद किया गया।

वार्ड में दया ने इन जगहों पर किया ध्वजारोहण…

– लक्ष्मी नारायण नगर वार्ड 44 शासकीय प्राथमिक विद्यालय और जलाराम मंदिर चौक
– राधा कृष्ण मंदिर वार्ड 47
– सरस्वती मंदिर स्कूल खुर्सीपार
– शहीद भगत सिंह चौक जोन-3 वार्ड-48
– बजरंग चौक वार्ड 49
– कन्या स्कूल ग्राउंड बालाजी नगर वार्ड 45
– वहीं गणेश सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड में किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button