छत्तीसगढ़दुर्ग

42 वर्ष सेवा अवधि पूर्ण कर रियाज भाई हुए सेवानिवृत्त, कलेक्टोरेट परिवार द्वारा दी गई भावभिनी बिदाई…

दुर्ग / जिला कार्यालय दुर्ग में स्टेनोग्राफर ग्रेड 01 के पद पर पदस्थापित रियाज अहमद अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर 31 जुलाई 2024 को सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट दुर्ग के सभाकक्ष में रियाज अहमद के सम्मान में कलेक्टोरेट परिवार द्वारा आयोजित सादे समारोह में उन्हें अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभिनी बिदाई दी गई।

रियाज अहमद अपने 42 वर्ष की सेवा अवधि में दुर्ग जिले में वर्ष 2003 से अनावरत् कलेक्टर दुर्ग के स्टेनो के पद पर 21 वर्ष तक अपनी सेवायें दी है। समारोह में जिला कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी भी सम्मिलित हुए।

समारोह में उपस्थित अधिकारी-कर्मचरियों द्वारा सेवानिवृत्त रियाज अहमद को सम्मान स्वरूप पुष्प गुच्छ भेंट किये। एडीएम अरविन्द कुमार एक्का, अपर कलेक्टर बी.के. दुबे, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, उप संचालक जिला रोजगार राजकुमार कुर्रे ने रियाज अहमद के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।

साथ ही उनके कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। सहायक ग्रेड-02 नरसिंग पटेल ने भी अपने वक्तव्य पर रियाज अहमद के कार्यों की प्रशंसा की। सभी वक्ताओं ने जटार क्लब के संचालन में रियाज अहमद की योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यों के आधार पर अहमद के सेवा वृद्धि के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास करने की बातें कही।

सेवानिवृत्त स्टेनोग्राफर ग्रेड 01 रियाज अहमद को कलेक्टोरेट परिवार की ओर से अपर कलेक्टर द्वय  एक्का एवं दुबे ने शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र तथा पेंशन स्वीकृति व जी.पी.एफ. आदेश की प्रति प्रदान किये। रियाज अहमद ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कार्यों के दौरान सहयोग के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपसंचालक जनसंपर्क विभाग श्री एम.एस. सोरी, उप संचालक समाज कल्याण अमित सिंह परिहार, सीईओ अंत्यावसायी श्यामल दास, उप संचालक योजना एवं सांख्यिकी श्री डी.एस. वर्मा, सहायक संचालक श्री आर. नटेश विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जिला कार्यालय के नाजीर आलोक नारंग और आभार प्रदर्शन ऐश्वर्य देवांगन ने किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button