छत्तीसगढ़दुर्ग

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम सामग्री वापसी स्थल का किया निरीक्षण…

दुर्ग / दुर्ग संभाग के कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज पहुॅचकर स्ट्रांग रूम व सामग्री वापसी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों एवं दो आंशिक बेमेतरा और साजा विधानसभा क्षेत्रों के सामग्री वापसी के लिए अलग-अलग बनाए गए स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

साथ ही उन्होंने सामग्री वापसी के लिए बनाए गए स्ट्रांग एवं पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यहां पर लगाए गए सीसी टीवी कैमरे की भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने 6 विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, आब्जर्वर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम के सुरक्षा उपायों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली।

इस अवसर पर ए.डी.एम. अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, एएसपी अभिषेक झा, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त देवेश ध्रुव, नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त लोकेश चंद्राकर, नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर मुकेश रावटे, लवकेश ध्रुव, महेश राजपूत, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी धमधा सोनल डेविड सहित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button