Breaking-newschhattisgarhpoliticsछत्तीसगढ़दुर्गभिलाईमनोरंजनराजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायजी से प्रतिनिधि मण्डल ने गम्भीर विषयों पर की चर्चा, हुआ तत्काल निदान…

भाजपा नेता जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में

भिलाई/रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्रीजी से जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा प्रत्याशी मान विजय बघेल के समर्थन में प्रवेश लेने वाले कुल 800 कांग्रेसजनो, सेवादल, तेलगू समाज, यादव समाज, महाराष्ट्रियन समाज, उत्कल समाज, पत्रकारजनो, रसोईया संघ व अन्य सामाजिकजनो के प्रतिनिधि मंडल के कुल 15 लोगों को मुख्यमंत्री निवास रायपुर ले जाकर मुख्यमंत्रीजी से  मुलाक़ात करवाया गया एवं सभी का क्रमशः व्यक्तिगत परिचय भी कराया गया ! जनहित के कार्यों का आवेदन भी दिया गया जिसे चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के उपरांत पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गये।

विष्णुदेव सरकार के सुशासन के फलस्वरूप मान. मुख्यमंत्रीजी के नेतृत्व में सभी ने छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीटों के विजयीश्री हेतु अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी। माननीय मुख्यमंत्री ने जय प्रकाश यादव को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश श्रीवास्तव, महेंद्र खोबरागड़े, जे वेंकट राव, अजीत शाह, आर येशु, रमेश साहू, विद्या देवी, सुशीला सिंहा, शांति देवी कोरी,यादव समाज दुर्ग संगठन मंत्री महेश यादव, राजेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर सुरेश, ईश्वर देशमुख, राजू सिंह, मुकेश वर्मा, संजय बागड़े, रघुनाथ पाधी, कुलदीप सिंह, रामकुमार चंदेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे :- https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button