bhilai-steel-plantBreaking-newschhattisgarhखान-पान और स्वास्थ्यदुर्गदेशदेश-समाजलाइफस्टाइलहेल्‍थ

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा चिकित्सा शिविरों का आयोजन…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी के तहत 23 अप्रैल 2024 को ग्राम चंगोरी में तथा 24 अप्रैल 2024 को ग्राम अंडा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

चंगोरी में चिकित्सा शिविर – आदर्श इस्पात ग्राम चंगोरी में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 42 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।

अंडा में चिकित्सा शिविर – आदर्श इस्पात ग्राम अंडा में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 52 लोगों की जांच करके दवाई वितरण किया गया। इस शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डाॅ एम सरस्वती, फार्मासिस्ट श्री सुसान जैकब, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए फिरोजा जोसफ, पंजीयनकर्ता श्री मंजूर आली तथा विभाग की ओर से श्री बुधेलाल उपस्थित थे।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।
इसी क्रम में 27 अप्रैल 2024 को कंचादुर तथा 30 अप्रैल 2024 को ढाबा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button