अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने शुरू की नई पहल….

दुर्ग – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 15.01.2024 को जिले भर में कर्मचारियों का जन्मदिन मनाने की परंपरा के तहत एसपी कार्यालय दुर्ग में जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने आज दिनांक 15.01.2024 को 08 कर्मचारियों के जन्म दिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एसपी कार्यालय के पूरे स्टॉफ सहित अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जवानों का मुंह मीठा कर हुए जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाए दी।

सभी के साथ मिलकर खुशियां बांटने के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे अधिकारी कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते रहते हैं, उनको कहीं भी समय नहीं मिल पाता है तो पुलिस परिवार के साथ एक नई पहल जन्मदिवस मानने की परंपरा चालु की गई है जिसमे प्रत्येक कर्मचारियों के जन्मदिवस पर उनको जन्मदिवस मनाने हेतु, अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने हेतु एक दिवस अवकाश भी प्रदाय किया जाए।

कई जवान खुशी के इस क्षण को अपने मोबाइलों में कैद करने में लगे थे। किसी ने खुशी के इस अवसर की सैल्फी लेकर दिन को यादगार बनाया। कर्मचारियों ने कहा कि हमे ऐसा लगा ही नहीं कि हम घर से बाहर हैं बल्कि यह एहसास हुआ कि हम परिवार के बीच ही जन्मदिन मना रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button