अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

मनोज राजपूत को कैम्पस के हनुमान मंदिर में हनुमान स्वरूप के हुए दर्शन….

दुर्ग – “एक चिट्ठी सियाराम के नाम” आधारित श्रीराम जी की शोभायात्रा के सफलता के बाद मनोज राजपूत को अपने ही कैम्पस में वानर का अद्भुत सत्संग मिला। 15 जनवरी 2024 मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर भगवान हनुमान जी के गणों का अचानक कैंपस के हनुमान मंदिर वानर के रूप में प्रकट होकर मनोज राजपूत के मस्तक को छूकर आशीर्वाद दिया।

भगवान हनुमान की सेना के अनूठे दर्शन होने से प्रसन्नता भरे मकर संक्रांति के पर्व में मनोज राजपूत एवं उनके समृद्ध टीम ने हनुमान जी के साकार रूप के सामने अपनी भक्ति अर्पित की, उन्हें केले और फलों से भोग चढाने के साथ यह पर्व बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

उल्लेखनीय है कि मनोज राजपूत द्वारा 13 जनवरी को “एक चिट्ठी सियाराम के नाम” विशाल धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। इस धार्मिक प्रक्रिया में सियाराम की जो भक्ति दिखी, अविवरणीय और अद्भूत थी। जहाँ पुरे दुर्ग – भिलाईवासी ने जय श्रीराम के नारे लगाए, वही  बच्चे -बच्चे ने श्री रामजी का बालरूप मेें इसकी शोभा बढ़ाई। उसके बाद भक्तों ने इच्छाओं को “एक चिट्ठी सिया राम के नाम” के द्वारा अयोध्या में भगवान राम तक पहुंचाने के उद्देश्य से चिट्ठी लिख कर पत्र पेटी में डाला।

शाम 4:00 बजे ग्रीन चौक दुर्ग से शुरू हुई रैली जिसकी गूंज दुर्ग-भिलाई के हर कोने-कोने तक सुनाई दी, पुराना बस स्टैंड मैं समाप्त हुई। जिसमे 221 पंडितों, घोड़ों, रथों, झांकियों, और सांगीतिक उपकरणों के साथ बजरंगी के रूप में भगवान हनुमान की अद्वितीय प्रतिष्ठा का प्रदर्शन किया। रैली के पहुंचने तक बस स्टैंड में रानू साहू ने अपने गीतों से लोगों को भगवान राम की भक्ति के आनंद से शराबोर कर रखा था।

दुर्ग शहर विधानसभा के विधायक गजेंद्र यादव ने भी वहां पहुंचकर लोगों को राम मंदिर स्थापना की बधाई दी और इतने बड़े आयोजन के लिए मनोज राजपूत की भूरी भूरी प्रशंसा की और बताया कि मनोज राजपूत और वह स्वयं बचपन के सहपाठी रहे हैं साथ ही उनके साथ शिवसेना के जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह उपस्थित होकर इस आयोजन का आनंद लिया। मनोज राजपूत ने सभी आए हुए अतिथियों को राममय गमछा पहनाकर उनका सम्मान किया।

 

इसके बाद, 15 जनवरी को, मनोज राजपूत लेआउट्स कैम्पस के मंदिर में, भगवान हनुमान के अनुयायियों ने अपनी अमूर्त आवृत्ति बनाई और यह घटना घटी। इस आश्चर्यजनक घटना को भगवान हनुमान के अनुयायियों की आत्मिक सामर्थ्य और मनोज राजपूत एवं उनके टीम के द्वारा “एक चिट्ठी सियाराम के नाम” की शोभायात्रा के सकारात्मक प्रयासों की स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहुत प्रतिक्रिया प्राप्त किया है, जिससे सामाजिक और धार्मिक एकता के प्रति लोगों की आकर्षण बन रहा है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button