छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

पुलिस अधीक्षक द्वारा वैशाली नगर थाने का किया गया औचक निरीक्षण…

दुर्ग / दिनांक 27.10.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा वैशालीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया, औचक निरीक्षण में थाना की विस्तृत जानकारी लेकर, थानो के कार्य के संबंध में जानकारी ली एवम थाना में अपराध रजिस्टर की जानकारी लेकर, दर्ज मामले , पेंडिंग मामले में कार्रवाई एवम अन्य अभिलेख आदि जांचने के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में थाना परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष, मुंशी कक्ष, हवालात आदि का निरीक्षण कर उपस्थित बल से वार्तालाप कर विधानसभा चुनाव में अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित कर, अन्य समस्याएं होने के बारे में चर्चा कर, हाल-चाल जाना।

थाना के निरीक्षण उपरांत शांतिनगर में बन रहे नव निर्मित वैशालीनगर थाना के भवन का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया, नवनिर्मित थाना भवन में थाना प्रभारी कक्ष, रोजनामचा कक्ष, विवेचक कक्ष द्वितीय तल में कर्मचारियों के लिए बैरक कक्ष के निर्माण संबंधी कार्यों को देखा। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश इंजीनियर को दिए गए।
उपरोक्त निरीक्षण में थाना प्रभारी वैशालीनगर श्रीमती ममता अली शर्मा, इंजीनियर प्रभकरण भारती एवम थाना का स्टाफ उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button