छत्तीसगढ़भिलाई

नेहरू नगर गार्डन में शुरू हुआ तारामंडल…

मनोरंजन के माध्यम के खगोलीय घटनाओ की जानकारी का शो

भिलाईनगर। नेहरू नगर गार्डन में बने तारामंडल में नागरिकों के लिए प्रारम्भ कर दिया गया है। चंद्रमा से जुड़े हुए आज तक के सभी अभियान, अंतरिक्ष यात्रियों के अनुभव भी तारामंडल में वीडियो स्लाइड में दिखाया जायगा। लगभग 25 मिनट के शो में पृथ्वी से बाहरी दुनिया कैसी लगती है और साथ ही इस ब्रह्मांड से हमारी पृथ्वी कैसी लगती है यह भी दिखाया जाएगा। सभी आयु वर्ग के लिए वीडियो और साथ ही बच्चों के लिए आकर्षक कार्टून वीडियो के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ जानकारी दी जाएगी।

तारामंडल के टेक्निकल हेड शशांक साहू ने बताया की आज से तारामंडल को शुरू किया जा रहा है, शाम 5 – 7 बजे के बीच शो दिखाए जाएंगे। एक शो 20-25 मिनट का होगा, तारामंडल में स्कूली बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित जाएंगे। उन्होंने आगे बताया की ब्रह्मांड और आकाश की गहराइयों में छुपे रहस्य और मन मोह लेने वाले खगोलीय पिंडों और तारों की जानकारी को आकर्षक वीडियो स्लाइड तैयार कर तारामंडल में मनोरंजन तरिके से प्रदर्शित की जा रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button