वामपंथी दलों द्वारा केन्द्र सरकार की सेना बहाली मे अग्निपथ योजना लागू किये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ : वामपंथी दलों भाकपा, माकपा तथा भाकपा( माले) लिबरेशन ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा सेना बहाली मे अग्निपथ योजना लागू किये जाने के खिलाफ 24 जून को शाम 5.30 बजे से जेपी चौक, सेक्टर 6,भिलाई मे विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
बयान में वामपंथी दलों ने कहा है कि केन्द्र की भाजपा सरकार की अग्नि पथ योजना जॉब के नाम पर जुमला और बहाली की उम्र में रिटायरमेंट है.सेना में मोदी शासन की अग्निपथ योजना युवाओं के साथ क्रूर मजाक तो है ही यह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के भी पूरी तरह खिलाफ है.
वामपंथी दलों ने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना तथा जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्षशील संगठनों व आम जनता से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.
बृजेन्द्र तिवारी,
सचिव, भाकपा( माले) लिबरेशन, दुर्ग
डीवीएस रेड्डी,
सचिव, माकपा, दुर्ग
विनोद कुमार सोनी,
सचिव, भाकपा, दुर्ग
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




