कोरोनाछत्तीसगढ़भिलाई

लाइवलीहुड कालेज में बना 80 बेड का आइसोलेशन सेंटर

भिलाई भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित लाइवलीहुड कालेज में 80 बेड का आइसोलेशन सेंटर स्थापित किया गया है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह मानव सेवा की दृष्टिकोण से पुनीत कार्य है।

इसके खुलने से कोरोना संक्रमण से संक्रमित लोगों को घर के जैसे माहौल मिलेगा । यहां 24 घंटे चिकित्सक मौजूद रहेंगे। नगर निगम दुर्ग और जौहर चेरिटेबल के सहयोग से इसका संचालन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button