chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

हनीट्रैप के माध्यम से रचित अपहरण की साजिश का दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश– भांजा निकला मास्टरमाइंड, 05 आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 12.04.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना अमलेश्वर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका नाबालिग पुत्र को मोटरसाइकिल बनवाने के बहाने तिरंगा चौक अमलेश्वर में बुलाकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। घटना के पश्चात आरोपियों द्वारा मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर धमकी दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना अमलेश्वर पुलिस, साइबर सेल एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच प्रारंभ की गई। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन जिला धमतरी क्षेत्र में प्राप्त होने पर धमतरी पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया।

संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी संजय साहू , जो पीड़ित परिवार का परिचित/भांजा है, द्वारा हेम पुष्पा साहू (महिला आरोपी) के माध्यम से हनीट्रैप की योजना बनाई गई।

योजनाबद्ध तरीके से बालक को झांसे में लेकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों द्वारा आर्थिक लाभ/फिरौती प्राप्त करने के उद्देश्य से अपराध करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 137(2), 140(3), 351(3), 61 BNS के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

▪️ घटना का कारण : हनीट्रैप के माध्यम से झांसा देकर आर्थिक लाभ/फिरौती प्राप्त करने हेतु योजनाबद्ध अपहरण

▪️ घटनास्थल : तिरंगा चौक, अमलेश्वर एवं अन्य संबंधित क्षेत्र

▪️ आरोपी का नाम :

1. शैलेन्द्र लहरे, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी चंगोरा भाटा रायपुर
2. कृष्णा साहू उर्फ करण, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी चंगोरा भाटा (मास्टरमाइंड)
3. रविंद्र लहरें, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी चंगोरा भाटा रायपुर
4. संजय साहू, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी अमलेशवर
5. हेम पुष्पा साहू, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी चंगोराभाठा क्षेत्र

हनीट्रैप के माध्यम से रचित अपहरण की साजिश का दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में किया पर्दाफाश – भांजा निकला मास्टरमाइंड, 05 आरोपी गिरफ्तार

1. एक चार पहिया वाहन (सेंट्रो कार)
2. 06 नग मोबाइल फोन

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना अमलेश्वर पुलिस, साइबर सेल, एसीसीयू टीम एवं धमतरी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने संयुक्त रूप से समन्वित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद किया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया एवं अज्ञात व्यक्तियों के संपर्क में सतर्क रहें तथा हनीट्रैप जैसी घटनाओं से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button