छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

स्वदेशी मेला प्रांगण में सुंदरकांड एवं हनुमान पाठ का आयोजन…

भिलाई में आयोजित स्वदेशी मेले के अंतर्गत आज मेला प्रांगण में सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, व्यापारीगण एवं स्वदेशी विचार से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे और भगवान हनुमान जी की आराधना में सहभागी बने।

स्वदेशी जागरण फाउंडेशन इकाई व भारतीय विपणन विकास केंद्र सी बी डी एम द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के प्रबंधक सुब्रत चाकी,मेला संयोजक अजय भसीन ने बताया कि सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के सफल आयोजन, बाधाओं की निवृत्ति तथा सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए सुंदरकांड पाठ और हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व माना गया है।

मान्यता है कि हनुमान जी के स्मरण से साहस, शक्ति और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है तथा समाज में सुख-समृद्धि का वातावरण बनता है। इसी उद्देश्य के साथ स्वदेशी मेले के सफल आयोजन, देश की समृद्धि, स्वदेशी विचार के व्यापक प्रसार तथा समाज की सुख-शांति और कल्याण की कामना करते हुए यह धार्मिक आयोजन किया गया।

पूरे मेला प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का सुंदर संचार देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्र की उन्नति, समाज के कल्याण और स्वदेशी के विस्तार की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। स्वदेशी मेला स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनकर बासोतिया ,सहायक प्रबंधक जी आर जगत , विपणन प्रबंधक जयेश पांचाल कहा कि स्वदेशी मेला केवल व्यापारिक गतिविधियों का मंच नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

सुंदरकांड व हनुमान पाठ में मुख्य रूप से सहसंयोजक भोजराज सिन्हा,सरोजनी पाणिग्रही, स्वागत समिति सचिव दिव्या भसीन मक्कड़,समन्वयक अजय तिवारी,कैट के कार्यकारीअध्यक्ष दर्शनठकवानी, तुलसी साहू,बी एन आई चेप्टर हेड भूपेंद्र नेमा,पंजाबी असोसिएशन से जितेंद्रउप्पल,कैलाश मल्होत्रा,दर्शन खटवानी,महेंद्र प्रताप सिंह,राम ओबेरॉय,महिला चेम्बर अध्यक्ष सुमन कनोजे, राजमणि दुबे,बॉबी दास, डी बी निजामी,सविता शर्मा,भारती देशमुख,अबीर गोयल,सरमद इमाम,विजय लक्षमी शाह,विकास पांचाल एवम अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button