
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 14.02.2026 को प्रार्थी सलमान उद्दीन, निवासी कृष्णा नगर फरीद मोहल्ला राय किराना दुकान के पास, सुपेला द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शाम लगभग 05:30 बजे वह राजा सोनी के घर के पास निर्माणाधीन मकान के पास खड़ा था। इसी दौरान हड्डी गोदाम क्षेत्र का रहने वाला आरोपी आरिफ कुरैशी वहां पहुंचकर पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विवाद के दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी के दाहिने गाल एवं बाएं सीने की ओर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना के दौरान उपस्थित राज सोनी एवं शंभू तांडी द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 255/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
पुरानी रंजिश एवं आपसी विवाद
▪️ घटनास्थल :
राजा सोनी के घर के पास, कृष्णा नगर फरीद मोहल्ला, सुपेला, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. आरिफ कुरैशी, उम्र 27 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर निजामी चौक, हड्डी गोदाम के पास, सुपेला जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल खुरसे, आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




