अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सशक्त ऐप से चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग / प्रार्थी द्वारा दिनांक 17.12.2025 को थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *दिनांक12.10.2025 के रात्रि में अपनी मोटर सायकल स्प्लेंडर सीजी 07 एल.एक्स 6246 कीमती 20,000 रूपये को कालीबाड़ी मंदिर में के बाहर खड़ी कर मंदिर में लाईट लगा रहा था, लाईट लगने के बाद वापस आने पर देखा कि उक्त मोटर सायकल को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी* कर ले गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर *थाना जामुल में धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए *सशक्त एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा का फुटेज व मुखबिर* से मिली सूचना हुलिया के आधार पर *संदेही पलविंदर सिंग निवासी अटल आवास नालंदा स्कूल के पीछे कुरूद को पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकारते* हुए प्रार्थी की मोटर सायकल स्प्लेंडर सीजी 07 एल.एक्स 6246 को कालीबाड़ी मंदिर से चोरी करना बताया एवं उक्त मोटर सायकल को पुलिस को जप्त कराया।

आरोपी को आज दिनांक 19.12.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि केसेन्द्र चैहान, तोषण चन्द्राकर, चंदन सिंह, रूपनारायण बाजपेयी, पी. संतोष, अतुल यादव एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम का विशेष योगदान रहा।

आरोपी :- पलविन्दर सिंग उम्र 35 साल निवासी अटल आवास कुरूद थाना जामुल

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button