
नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित तीसरी नेशनल गतका रिफ्रेशर कोर्स में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ से चार प्रतिनिधि अमन सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, राजवीर सिंह और लवदीप सिंह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं।
यह प्रशिक्षण कोर्स खिलाड़ियों को उन्नत कौशल, तकनीक और आधुनिक प्रशिक्षण विधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के गतका परिवार ने दी शुभकामनाएं
गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू सहित पदाधिकारी मलकीत सिंह लल्लू, कल्पना स्वामी, जसवंत सिंह, रंजीत सिंह और जसबीर सिंह चहल ने सभी खिलाड़ियों को इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि यह कोर्स छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को और बेहतर बनाएगा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




