अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्ग

गोदाम से कॉपर वायर चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार, हर्ष इंडस्ट्रीज अकलोरडीह से पार किए थे कॉपर वायर…

दुर्ग – वर्तमान में बढ़ती चोरियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने एवं घटित चोरी की घटनाओ मे आरोपीयों को त्वरित कार्यवाही कर पकडने व अवैध कारोबार की रोकथाम हेतु चालाये जा रहे अभियान मे अपराध नियंत्रण हेतु किये जा रहे पेट्रोलिंग के दौरान थाना पुरानी भिलाई मे दिनांक 21.11.2025 को थाने में पंजीबद्ध अपराध की धारा 331 (4) 305 (ए) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध अपराध जिसमे प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 15.11.2025 को हर्ष इंड्रस्टीज अकलोरडीह के गोडान में बिजली की कापर वायर कम होना पाये जाने पर कम्पनी की विडीयो फुटेज चेक करने पर कुछ आज्ञात आरोपीयो द्वारा कम्पनी अंदर प्रवेश कर बिजली की कॉपर वायर को दिनांक 09.11.2025 से 14.11.2025 तक चोरी करना पाये जाने पर थाने मे अपराध पंजीबद्ध किया गया था l

जिस पर उक्त अपराध में चोरी के आरोपीयो की जल्द से जल्द गिरफ्‌तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना पुरानी भिलाई के टीम गठित कर आरोपीयो की लगातार पता तलास के दौरान चोरी की घटना के बाद से फरार आरोपीयो की मुखबीर सूचना पर आरोपीयों की घेरा बंदी कर पकड़ा गया एवं उनसे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं आरोपीयो के कब्जे से कुल 52 किलो कॉपर तार जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया l

आरोपीगण:-

1. डी. वेंकटेश उम्र 24 साल साकिन जोन. 1 सेक्टर 11, थाना छावनी,
2. डी. विवेक उम्र 23 साल पता सुभाष नगर नंदनी रोड छावनी
3. के. शांता राव उम्र 25 साल पता देना बैंक के पीछे छावनी
4. रवि विश्वकर्मा उम्र 21 साल पता गौतम नगर खुर्सीपार
5. एक आपचारी बालक

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button