छत्तीसगढ़दुर्ग

तैयारियां परखने महमरा/पीसेगांव शिवनाथ नदी पर मााकड्रिल 25 सितंबर को प्रातः 9 बजे से

दुर्ग / जिले के सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में 25 सितंबर 2025 दिन गुरुवार,

समय-सुबह 9.00 बजे महमरा एवं पीसेगांव जिला दुर्ग में शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल आयोजित किया जायेगा। यह मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कृपया ध्यान दे कि यह केवल एक प्रशिक्षण प्रकिया है, और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

नागरिको से अपील-

नागरिक अभ्यास के दौरान शांति बनाए रखे तथा किसी भी प्रकार की भी घबराहट से बचे। अफवाहों से बचे तथा दूसरों को सही जानकारी प्रदान करे। सभी नागरिक इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल में प्रशासन का पूरा सहयोग करे। नागरिकों का सहयोग इस मॉक ड्रिल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button