
कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर
भिलाई के गुरुद्वारा माता गुजरी जी, हुड़को में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के अवसर पर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और गुरु का लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
सम्मान समारोह में सरोपा भेंट
इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल जी, सिख पंचायत के मुख्य पदाधिकारी, यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू जी, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह जी, निर्मल सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्रद्धा और सेवा का संदेश
कार्यक्रम में शामिल संगत ने गुरु परंपरा के संदेश को आत्मसात करते हुए सेवा, नम्रता और एकता का संदेश दिया। वातावरण गुरबाणी की मधुर धुनों और वाहे गुरु के जयकारों से गूंज उठा।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




