
वन मंत्री केदार कश्यप के निवास पर पहुंचकर जताया दुख
रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ वन मंत्री केदार कश्यप के निवास पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिवारजनों से मुलाकात कर दी सांत्वना
इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही।
राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर
निखिल कश्यप के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है। अनेक नेता और कार्यकर्ता उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




