छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

बेस्ट परफॉर्मिंग ऑपरेटर चंदन बघेल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित…

दुर्ग / डिराइविंग मैक्सिमम इंपेक्ट आउट ऑफ आधार विषय पर यूआईडीएआइ रीजनल ऑफिस हैदराबाद के द्वारा वर्कशॉप का आयोजन विगत दिवस रायपुर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में किया गया था। जिसमें यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार (आईएएस), यूआईडीएआई की डीडीजी श्रीमती पी. संगीता (आईएएस), प्रिंसिपल सेक्रेटरी ऑफ़ ई एण्ड आईटी गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़ श्रीमती निहारिका बारिक (आईएएस) के द्वारा आधार के माध्यम से डिजिटल इंडिया के सपने को साकार कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

भविष्य में किए जाने वाले नए-नए इनोवेशन के बारे में जानकारी देते हुए आधार के माध्यम से आम नागरिकों को डिजिटल माध्यम से सुविधा मिल सके। इसके पश्चात दुर्ग जिला से चंदन कुमार बघेल को आधार ऑपरेटर को बेस्ट परफॉर्मिंग ऑपरेटर इन आधार इनरोलमेंट एंड अपडेट सर्विस इन छत्तीसगढ़ स्टेट के लिए एक्सीलेंस अवॉर्ड से भुवनेश कुमार एवं श्रीमती पी. संगीता के द्वारा सम्मानित किया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button