chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़जशपुर

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: 10वीं पत्नी की हत्या, जंगल में पत्थर से कुचलकर शव को छिपाया…

जशपुर, छत्तीसगढ़। जशपुर जिले से एक खौफनाक मर्डर केस सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव निवासी ढुला राम (38) नामक व्यक्ति ने अपनी 10वीं पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी की वफादारी पर शक था और वह मान रहा था कि वह भी उसे छोड़कर चली जाएगी, जैसे पहले की नौ पत्नियां कर चुकी थीं।

चावल, कपड़ा और तेल लेकर भागने की कोशिश कर रही थी पत्नी

मामले की जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ढुला राम की पत्नी घर से चावल, कपड़ा और खाना पकाने का तेल लेकर भागने की कोशिश कर रही थी। तभी ढुला राम को गुस्सा आ गया और वह पत्नी को बहाने से जंगल की ओर ले गया। वहां पत्थर से बेरहमी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले के किनारे पत्तों से ढंककर छुपा दिया

चार दिन बाद सड़ी-गली लाश मिलने से खुला राज

घटना के चार दिन बाद, रविवार दोपहर ग्रामीणों को पास के जंगल में तेज बदबू आई। जब उन्होंने नाले के पास जाकर देखा, तो वहां महिला का सड़ा-गला शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत बगीचा पुलिस को सूचना दी।

आरोपी गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी ढुला राम को गिरफ्तार कर लिया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button