छत्तीसगढ़

पत्रकारों का सांकेतिक धरना प्रदर्शन: अवैध गोदाम की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर नाराजगी…

कांकेर- दीपावली की रात वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला द्वारा कोतवाली थाने में गैस सिलेंडर के अवैध गोदाम की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के दौरान उनके साथ दो पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से मारपीट की गई। इस घटना को 7 दिन बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से बस्तर संभाग के पत्रकारों में गहरा आक्रोश है। इसी के चलते पत्रकारों ने आज कलेक्टोरेट परिसर के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुलिस पर पत्रकारों के साथ अत्याचार करने और झूठे मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने का आरोप लगाया। इस दौरान पीड़ित कमल शुक्ला ने कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई.के. एलेसेला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी उन्होंने पत्रकारों और समाज सेवियों को धमकी दी थी कि ऐसे व्यक्तियों को जिंदा जला देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अब अपने पद का दुरुपयोग कर उन पर व्यक्तिगत रंजिश निकाल रहे हैं, और 7 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से ये आरोप प्रमाणित होते हैं।

बड़ा आंदोलन की चेतावनी: अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं होती है तो पत्रकारों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले पर जब कांकेर एसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। अंततः पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एडीएम कांकेर को सौंपकर अपना विरोध जताया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button