छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविरों से आमजन हो रहे लाभान्वित…

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों एवं खदान क्षेत्रों में किया जाता है। इसी के तहत 25 सितम्बर 2024 को ग्राम मंचादुर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

ग्राम मंचादुर में आयोजित चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाई वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए शिविर में सामान्य जांच, शुगर, बीपी जांच के अतिरिक्त निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई। चिकित्सा शिविर में सीएसआर मेडिकल टीम से चिकित्सक डाॅ निशि मिंज, शुगर एवम बीपी परीक्षण के लिए फिरोजा जोसफ, फार्मासिस्ट ए जी गौर तथा पंजीयनकर्ता मंजूर अली तथा विभाग की ओर से माहरा राम मंडावी उपस्थित थे।

इसी क्रम में विगत दिनों ग्राम कातरो में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 21 सितम्बर 2024 को कातरो में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 33 लोगों की जांच कर उन्हें दवाई वितरित किया गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनि नगरियों में किया जा रहा है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button