छत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी के सामग्री प्रबंधन विभाग में एससी एसटी विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन…

भिलाई: सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग में को एससी एसटी विक्रेताओं के विकास और सहायता के लिये, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, महाप्रबंधक प्रभारी (पर्चेस) विकास कुलकणी थे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, एससी एसटी विक्रेताओं को चर्चा हेतु मंच प्रदान करना एवं क्रेता-विक्रेताओं के मध्य नेटवर्किग को अवसर प्रदान करता था। कार्यक्रम में बीएसपी की क्रय पॉलिसी, एमएसएमई यू‌निट के लिए विभिन्न योजनाओं, रजिस्ट्रेशन प्रक्रियाओं और क्रय की जाने वाली सामग्रियों के बारे में जानकरी दी गई। इस कार्यक्रम में विक्रेता विकास सेल से सहायक महाप्रबंधक- प्रशांत जानकी एवं उप प्रबंधक (एडी एंड व्हीडी) पी जगबन्धु सहित क्रय विभाग के आधिकारीगण और कई विक्रेता शामिल हुये थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button