छत्तीसगढ़राजनीति

27 अक्टूबर को भाजपा की सामूहिक नामांकन रैली…

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के संयोजकत्व में 27 अक्टूबर 2023 दिन – शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे दुर्ग संगठन जिला के समस्त विधानसभाओं के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल किया जाएगा।
इस सामूहिक नामांकन रैली लिए होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता माननीय रविशंकर प्रसाद जी, पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री एवं सांसद एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय जी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा रहेंगे। यह सामूहिक नामांकन रैली पुराना गंज मंडी, दुर्ग से निकाली जायेगी।
नामांकन रैली के पश्चात पाटन – 62 विधानसभा से प्रत्याशी विजय बघेल, दुर्ग – 63 ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी ललित चंद्राकर, दुर्ग – 64 शहर विधानसभा से प्रत्याशी गजेन्द्र यादव, भिलाई नगर – 65 विधानसभा से प्रेम प्रकाश पांडे, वैशाली नगर – 66 विधानसभा से रिकेश सेन एवं अहिवारा – 67 विधानसभा से प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में छहों विधानसभाओं के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह जानकरी दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं मीडिया प्रभारी राजा ठाकुर वैशाली नगर द्वारा दी गई।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button