छत्तीसगढ़

पार्टी का झंडा लगाकर कर रहे थे प्रचार, जेडी ने सस्पेंड करने का दिया आदेश, पढ़ें आदेश…

कांकेर । प्रदेश में आचार संहिता लगी हुई है। शिक्षकों व कर्मचारियों पर भी नियमों की बंदिशें है। पार्टी विशेष के प्रचार-प्रसार पर सख्ती से मनाही है, बावजूद कई शिक्षक आचार संहिता का खुले तौर पर उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कांकेर के बांदे क्षेत्र से आया है। जहां पिछले दिनों एक शिक्षक अपनी बाइक में भाजपा का झंडा लगाकर घूमते हुए नजर आया था।

सोशल मीडिया में शिक्षक गोविंद राम नरवस का पार्टी का झंडा लगाये बाइक से घूमते हुए फोटो वायरल हुआ था, जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में एक्शन लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के प्रस्ताव पर बस्तर संयुक्त संचालक ने शिक्षक को सस्पेंड का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक गोबिंद राम नरवस माध्यमिक शाला माड़ पखांजूर, विकासखंड कोयलीबेड़ा में पदस्थ है। नरबस को डीईओ कार्यालय में अटैच किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://updateindia24.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button