छत्तीसगढ़दुर्ग

विधायक के साथ महापौर ने बुजुर्गो से लिया आर्शीवाद, कहां और क्यों…

दुर्ग – महापौर धीरज बाकलीवाल ने कल मंगलवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने व्यस्ततम कार्यक्रमों और कार्यो से समय निकालकर विधायक अरुण वोरा जी के साथ पुलगांव स्थित वृद्धाआश्रम पहुॅचें ।

वहाॅ पर उन्होंने बुजुर्गो से आर्शीवाद प्राप्त किया तथा उन्हें फलाहार आम, केला, सेब, चिप्स आदि सामग्री प्रदान किये । इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गो से उनकी कुशलता की जानकारी ली ।

जन्मदिन को यादगार बनाते हुये महापौर श्री बाकलीवाल ने विधायक श्री वोरा जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ गौठान में गौ माताओं को साग-सब्जी व चारा खिलाकर उनका भी आर्शीवाद प्राप्त किये । इस दौरान सभापति राजेश यादव, एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद सतीश देवांगन, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, अजय गुप्ता, अजय मिश्रा सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे ।  

महापौर धीरज बाकलीवाल जी के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों की निगम कार्यालय में भीड़ लगी रही । उपस्थित लोगांे ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की खुशियाॅ बांटी । इस अवसर पर महापौर श्री बाकलीवाल ने निगम आयुक्त हरेश मंडावी व लोगों की मौजूदगी में केक काटे और लोगों के बधाई के रुप में मिले आर्शीवाद पर आभार जताया । दोपहर में महापौर के कक्ष के सामने सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र थे । महापौर श्री बाकलीवाल के निगम कार्यालय पहुॅचते ही एकत्र लोगों ने गर्मजोशी के साथ महापौर का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी । बधाई देने वालों में आयुक्त श्री मंडावी के अलावा कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने महापौर की कुशल कामना करते हुये उन्हें बधाई दिये

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button